Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

PM Jan Dhan Scheme : जन धन खाते खुलवाने मे शीर्ष पर उत्तर प्रदेश, वित्त मंत्री ने प्रस्तुत किया डाटा


PM Jan Dhan Scheme : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जनधन खातों के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल, प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) को 11 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान देशभर में वित्तीय समावेशन का एक नया इतिहास रचा गया है। इस योजना की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में सबसे ज़्यादा जनधन खाते खोलकर पहला स्थान हासिल किया है। यूपी में अब तक 10.01 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं और इनमें 54,508 करोड़ रुपये से ज़्यादा जमा हो चुके हैं। जनधन खातों ने राज्य के आम लोगों के लिए बैंकिंग व्यवस्था को आसान बनाया है। इससे उनमें बचत की आदत भी बढ़ी है। सरकारी योजनाओं की राशि सीधे गरीब आदमी के खातों में पहुँचती है।


जन धन खाता योजना में शीर्ष पर उत्तर प्रदेश। PM Jan Dhan Scheme 


इस योजना के तहत यूपी ने बाकी सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। बिहार (6.50 करोड़ खाते, 25,733 करोड़ रुपये जमा) दूसरे और पश्चिम बंगाल (5.44 करोड़ खाते, 25,794 करोड़ रुपये जमा) तीसरे स्थान पर है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पहाड़ी राज्यों में, पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।


ग्रामीण परिवेश में महिलाओं के हैं अधिकांश खाते। PM Jan Dhan Scheme 


रिपोर्ट के अनुसार, जनधन योजना के तहत अब तक देश भर में खोले गए कुल खातों में से 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों से हैं और 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के नाम पर हैं। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है, जिससे सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिला है। महिलाएँ अब सभी क्षेत्रों में आगे आ रही हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बैंकिंग की मदद से वे सशक्तिकरण की राह पर हैं।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्तुत किया डाटा।


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब तक देश भर में 56 करोड़ से ज़्यादा जनधन खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें कुल 2.68 लाख करोड़ रुपये जमा हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT), ऋण सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने का सबसे बड़ा माध्यम बन गई है।


हर पंचायत में लगेंगे खाता खुलवाने के लिए शिविर। PM Jan Dhan Scheme 


केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि देश की 2.7 लाख ग्राम पंचायतों में से प्रत्येक में कम से कम एक शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों में पात्र लोग नए खाते खुलवा सकेंगे। वे बीमा-पेंशन योजनाओं में नामांकन करा सकेंगे और अपने बैंक खातों का केवाईसी अपडेट करा सकेंगे। जन-धन योजना के आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि उत्तर प्रदेश ने वित्तीय समावेशन की दिशा में सबसे बड़ा कदम उठाया है। 10 करोड़ से ज़्यादा बैंक खातों और 54 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा जमा राशि के साथ, उत्तर प्रदेश ने देश को यह संदेश दिया है कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों और ग्रामीण परिवारों को बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान करने में यह राज्य सबसे आगे है।

Post a Comment

0 Comments