Ketki Singh Net Worth : बुधवार को केतकी सिंह के लखनऊ आवास पर सपा नेताओं के प्रदर्शन के बाद भाजपा विधायक केतकी सिंह मीडिया की सुर्खियों में हैं। उनके धाकड़ अंदाज की हर तरफ चर्चा है। 2022 में विधायक चुने जाने के बाद से केतकी सिंह अपने बयानों से सुर्खियों में रहती हैं। केतकी सिंह ने अब कहा है कि अगर सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी 16 साल की बेटी की तरफ आँख उठाकर भी देखा तो वह उनकी आँखें निकाल लेंगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जन्मी थी केतकी। Ketki Singh Net Worth
केतकी सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुआ था। उनके पति शांत स्वरूप सिंह रेलवे में कार्यरत हैं। शादी के बाद वह बलिया आकर रहने लगीं। 2017 में केतकी ने भाजपा से टिकट मांगा भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरीं और सपा के राम गोविंद चौधरी से बहुत कम अंतर से चुनाव हार गईं। जिससे राजनीति में उनकी ग्रैंड एंट्री हो गई। 2022 में केतकी सिंह फिर से भाजपा में शामिल हो गईं। इस बार उन्होंने राम गोविंद चौधरी को 21134 मतों के अंतर से हराया।
भाजपा विधायक केतकी सिंह के पास दो करोड़ की संपत्ति है।
2022 के चुनाव के लिए दिए गए हलफनामे के अनुसार, केतकी सिंह के पास कुल दो करोड़ से अधिक की संपत्ति है। उन्होंने अपनी कुल आय 9 लाख 80 हज़ार घोषित की है। रिपोर्टस के मुताबिक केतकी सिंह पर उन पर कोई कर्ज नहीं है। आपको बता दें कि केतकी सिंह ने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है। केतकी सिंह को आभूषणों का बेहद शौक है। उनके पास 31 लाख 20 हज़ार के सोने के आभूषण हैं। उनके पास लगभग दो लाख के हीरे के आभूषण और 22 लाख के चांदी के आभूषण हैं। उनके और उनके पति के पास कई कृषि भूमि भी हैं। इसके अलावा, केतकी सिंह के पास कई वाहन हैं। इस सूची में फॉर्च्यूनर, फॉर्टनर, एनफील्ड बाइक और एक स्कूटी शामिल हैं।
उन्होंने अस्पताल में मुसलमानों के लिए एक अलग विंग की मांग की थी।
केतकी सिंह राजनीति की वो महिला विधायक हैं जिन्हें अपने धाकड़ अंदाज के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि केतकी सिंह के खिलाफ कई मामले कोर्ट में लंबित हैं। हालाँकि, उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है। वह अपने बेबाक बयानों के लिए प्रसिद्ध हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में उन्होंने भोजपुरी में भाषण दिया था। कुछ महीने पहले केतकी सिंह ने कहा था कि सरकार को मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए एक अलग विंग बनाना चाहिए। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था।
बुलडोजर चलाने पर तहसीलदार को फटकार भी लगी थी। Ketki Singh Net Worth
बात 2022 की है केतकी सिंह नई नई विधायक बनी थी। बलिया में एक गरीब के घर पर प्रशाशन बुलडोजर चला रहा था। जिसके बाद केतकी सिंह पहुंची और एक गरीब के घर पर बुलडोजर चलाने पर तहसीलदार को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो वह तहसील में आग लगा देंगी। कुछ दिन पहले उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुख्यमंत्री आवास से हटाए गए शौचालयों का हिसाब मांगा था। इस पर सपा की महिला शाखा ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय केतकी सिंह बलिया में थीं। उनकी नाबालिग बेटी आवास पर थी।

0 Comments